फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के रैली की तैयारी को लेकर भाजपा की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जहां जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को भाजपा द्वारा गठित लगभग सभी मंडलों में बैठकों का आयोजन हुआ। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में फूलपुर भाजपा मंडल की बैठक अध्यक्ष नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 14 जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। इस मौके पर फूलचंद भारती, भानुप्रताप चौहान, गोविंद यादव, अमरनाथ बरनवाल, सुधीर कुमार, राजेश, संदीप, अतुल आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जवाहर नगर स्थित भाजपा कार्यकर्ता अशोक पांडेय के आवास पर शुक्रवार को भाजपा मेंहनगर इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह ने की। इस मौके पर सुधीर राय, राजेश सिंह, रुपेश, परमहंस सिंह आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में प्रधानमंत्री के 14 जुलाई के आगमन को लेकर मार्टीनगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय रहे। इस मौके पर विकास राय, डा. राम अचल राजभर, ठाकुर प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, पवन सिंह, उमा राय, पंचम भारती आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल नगर पंचायत के एक विद्यालय परिसर में रैली की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा और प्रभारी अमित सिंह रहे। इस मौके पर रानू प्रताप राणा, विष्णुकांत पांडेय, बृजेश मौर्या, आंसू जायसवाल, संजय मोदनवाल, संतोष यादव, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे। पल्हना प्रतिनिधि के अनुुसार प्रधान मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा पल्हना मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रमुखों की बैठक हुई। जिसमें 50 बड़ी बसें, 30 छोटी गाड़ी व 200 मोटर साइकिलों की जिम्मेदारी सेक्टर प्रमुखों ने ली। इस मौके पर ध्रुव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश सिंह, गोरख मिश्र, ज्ञानसिंह, राजकुमार मिश्र आदि उपस्थित थे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व राज्य मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर सभागार में मंडल मुहम्मदपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता अखिलेश राय और संचालन विजय मिश्रा ने किया इस मौके पर जयप्रकाश जयसवाल, डा. राजेंद्र प्रसाद, तरुण चौहान, विनोद, विजय सरोज, विजय मिश्रा आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अहरौला के बस्ती भुजबल स्थित एक कॉलेज में भाजपा नेता राजेश महुआरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 15000 कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस मौके पर बालमुकुंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बिरजा तिवारी, हरिहर राय, लक्ष्मी चौबे, अमित राय, जिलेदार सिंह आदि उपस्थित थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक एक स्कूल में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रेम नारायण पांडेय तथा मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी अजय सिंह गौतम रहे। इस मौके पर दिवाकर सिंह, विनोद राजभर, प्रभाकर तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, नीरज तिवारी आदि उपस्थित थे। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक सभागार में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष लालमन यादव की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 14 जुलाई को प्रधान मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की रणनीति तय की गई। इस मौके पर सांसद नीलम सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, पंकज राय, संजय सिंह, ओमकार पांडेय, अशोक कुमार राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें