अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से गरीबों के इलाज के लिए 5.30 लाख रुपये के चेक देकर इलाज में मदद की। सवायन खजूरी गांव निवासी फूला देवी पत्नी श्रीराम को कैंसर के इलाज के लिए एक लाख, कंतालपुर गांव निवासी जितेंद्र मौर्य पुत्र रामआसरे के इलाज के लिए 80 हजार, पियरिया गांव निवासी योगेंद्र यादव पुत्र रामाधार यादव को ऑपरेशन के लिए दो लाख, डेंगूरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र रामधारी को हृदय रोग के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी। इस दौरान विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि मैंने अपने निधि का 80 फीसदी हिस्सा असाध्य रोग से पीड़ित गरीब लोगों को देने का संकल्प लिया है। पप्पू यादव, राजीव रंजन पांडेय, सचिन जायसवाल, ओमकार यादव, कमला यादव, देवी प्रसाद, रामचन्दर, राधेश्याम, पिंटू यादव, बृजेश यादव, अरुण यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।