लाटघाट (आजमगढ़)। वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज करमैनी परिसर में गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने भाग लेकर कौमी एकता की मिसाल पेश की। करमैनी, चांदपट्टी, सुखऊ, मेहरा, बघावर, हीरनई, नत्थू पट्टी, सोनू तुरकौली आदि गांव से लगभग 100 लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। मोहम्मद सलीम उर्फ राजू, डा. अब्दुल कवि, फैसल रिजवान, फहीम, जुबरान, अफजल, लड्डन, सुहेल और ग्राम प्रधान करमैनी ग़यासुद्दीन आदि ने बताया कि रोजा इफ्तार पार्टी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेलजोल की भावना से पड़ोसी गांव के साथ आयोजित की गई। इससे भाईचारा भाई बंदी बढ़ती है।