फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ चकबंदी फूलपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनसुनवाई में आई एक शिकायत के निस्तरण के बारे में सीओ चकबंदी फूलपुर से ये पूछा गया कि वो कहां तो वो अधिकारी को ही बरगलाने लगे। हालांकि उनकी झूठ पकड़ा गया। इस पर एडीएम प्रशासन ने जिलाधिकारी से सीओ चकबंदी फूलपुर को प्रतिकूल प्रविष्टी देने की संतुति की है।फूलपुर तहसील के एक ग्रामीण ने मंगलवार को जन सुनवाई में सीओ फूलपुर की शिकायत की। आरोप लगाया कि फाइल ट्रांसफर कई दिनों पहले आवेदन किया गया है, लोकिन आरोपियों से मिलीभगत के चलते वो फाइल का ट्रांसफर नहीं कर रहे हैं। समस्या के निस्तरण के लिए एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने सीओ चकबंदी फूलपुर से जानकारी ली। उनकी ओर से कहा गया कि विभागीय कार्य से वो एक गांव में आए हैं। प्रधान से बात कराने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि मैं अपने गांव में हूं। साथ में ये भी कहा कि गांव जौनपुर जनपद में हैं। मुख्यालय छोड़ने से पहले विभागीय अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली गई थी। इस पर एडीएम ने सीओ चकबंदी फूलपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संतुति जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें