फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीमा योजना में लापरवाही पर चार लेखपालों को आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में लापरवाही पर जनपद के चार लेखपालों को जिलाधिकारी की ओर से आरोप पत्र जारी किया गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शासन और प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है। इसके बाद भी इसमें लापरवही बरती जा रही है। इस योजना के तहत आच्छादित सदस्यों की डाटा फीडिंग में प्रगति रिपोर्ट होने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। 28 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक में सदर तहसील के टिसौरा माफी, राऊतमऊ, सहीहीं और सोनपार गांव की डाटा फीडिंग शून्य पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक/तहसीलदार को इसकी जांच करने का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर टिसौरामाफी के मंडल लेखपालराजदेव राम प्रजापति, राऊतमऊ के ज्ञानचंद सिंह, सीहीं के राजू गोंड़ और सोनपार के किरण कुमार को आरोपपत्र जारी कर जवाब मांगा गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिन में इनके द्वारा अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब नहीं दिया जाता है तो इनके विरुद्घ एक पक्षीय आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें