फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में नाटक और डांस से मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/मेजवां। नायक नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल गड़रुवा करमणी और मेजवां के मदरसा सोहबतुल बनात जगदीशपुर में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। हिंदू-मुस्लिम एकता को सहेजता नाटक और डांस से उपस्थित लोगों का बच्चों ने मन मोह लिया।नायक नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल गड़रुवा करमणी में वार्षिकोत्सव की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद राय और श्रीराम राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि वर्तमान शिक्षा में कुछ कमियां है, जिसको दूर करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। स्वागत गीत अंकिता नायक, सलोनी दुबे, अंतिमा दुबे ने प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा और शिक्षा पर प्रहार किया। हिंदू-मुस्लिम एकता पर नाटक प्रस्तुत किया। श्वेता सिंह, अंशिका, संजना, प्रीति सिंह, अंतिमा और प्रतिमा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, मेजवां के मदरसा सोहबतुल बनात जगदीशपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को जागरूक किया। शुरुवात नात पाक से की। बेटियों का समाज में महत्त्व और उनकी सुरक्षा को लेकर तराने पेश किए। लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। संचालन प्रिंसिपल सायमा ने किया। प्रबंधक आफ़ताब ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर शौकत अली ,जावेद खान,अबुलैश आजमी, मतीन,वसीम अहमद,जमीर अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें