फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तहसीलवार छापेमारी करेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीएम (प्रशासन) लवकुश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि होली पर सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिए 12 से 26 फरवरी तक अभियान चलाया गया। मिठाई, किराना, गोदामों पर छापेमारी की गई। 93 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और 31 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 43 नमूने लिए गए। 19 क्विंटल कचरी सीज की गई है। 27 और 28 फरवरी को सभी एसडीएम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम जनपद में छापेमारी करेगी। तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। इसमें तहसील सदर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र, अंकित कुमार सिंह, लालगंज में बाबूलाल, श्रीकिशुन चौहान, निजामाबाद में ओंकारनाथ यादव, अमरदेव सिंह कुशवाहा तथा मार्टिनगंज में प्रेमचन्द, देवेश कुमार मिश्र नामित किए गए हैं। 28 फरवरी को मेंहनगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र, अंकित कुमार सिंह, फूलपुर में बाबूलाल, श्रीकिशुन चौहान, बूढ़नपुर में ओंकारनाथ यादव, अमरदेव सिंह कुशवाहा तथा सगड़ी में प्रेमचन्द, देवेश कुमार मिश्र नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें