फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानीकी पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। बढ़या ग्राम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. यमुना प्रसाद सिंह की 16वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ये क्रांतिकारियों की धरती रही है। यहां से यमुना सिंह सहित कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पैदा हुए। स्वतंत्रता के आंदोलन में उनका बहुत ही योगदान रहा है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव ने कहा कि इस गांव से कालिका सिंह और यमुना सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया। अध्यक्षता मेवालाल गोस्वामी और संचालन भागचंद त्रिपाठी ने किया। यदुनाथ सिंह ने आभार प्रकट किया। डॉ. लालती देवी, हवलदार सिंह, सुरेंद्र सिंह, लालसा राय, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, जगन्नाथ सिंह, जगदीश सिंह, रामपलट सिंह, अशोक सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें