फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कब्रिस्तान की नापी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के महुजा नेवादा गांव में बहुत दिनों से लंबित कब्रिस्तान की नापी शनिवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की टीम ने कराया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज व एसओ बरदह मयदल बल मौके पर मौजूद रहे। कब्रिस्तान की नापी बीस वर्षो से लंबित थी। एक पक्ष हाईकोर्ट चला गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज इंदरभान तिवारी, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद फोर्स के साथ गांव में पहुंच और कब्रिस्तान की भूमि की नापी करा कर सीमांकन करवाया। राजस्व टीम ने निशान लगवा कर कब्रिस्तान व बंजर की भूमि को अलग करवा दिया। भूमि की नापी के दौरान पूर्व महाप्रधान सूर्यनाथ यादव, लालचंद राजभर, सुरेश यादव, पूर्व प्रधान इल्तिफ शेख, मकबूल शेख, आशुतोष राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें