फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी में सौम्या, जाह्नवी और अंजना ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में महिला एवं विकास के विविध आयाम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को विभागाध्यक्ष डा. शैलजा त्रिपाठी के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी और विशिष्ठ अतिथि के रूप में महामंत्री अनीता द्विवेदी मौजूद रहीं। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. वन्दना द्विवेदी ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यक्रमों, महिलाओं से संबंधित कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य संयोजिका डा. शैलजा त्रिपाठी ने कहा कि नारी ईश्वर की अपूर्व रचना है, इसलिए समाज में नारी को बराबर का अधिकार प्राप्त होना चाहिए। डा. शाहीन जाफरी ने कहा कि आज महिलाएं सरकार के प्रयास से नई ऊचाइयों को छू रही हैं। संगोष्ठी में महाविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की अधिकांश छात्राओं की ओर से प्रतिभाग किया गया। प्रथम स्थान सौम्या सिंह बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान जान्हवी सिंह बीकाम प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान अंजना यादव को प्राप्त हुआ। संचालिका सौम्या सिंह और डा. निशा यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें