अमिलो/मुबारकपुर। मुबारकपुर नगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन का डंडा चला। क्षेत्र के कई स्थानों पर राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जा हटवाया, कब्जाधारकों में हड़कंप मचा रहा। मुहल्ला पुरारानी पोखरी पर ईनामुल हक की ओर से पोखरी पाट कर मकान का निर्माण करा लिया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण गिरा दिया गया। अतिक्रमणकारी सलामतुल्लाह को तीन दिनों भीतर अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी घई है। मुहल्ला नेवादा में शिक्षण संस्थान के नाम पर जमील अहमद नजीरी, इश्तेयाक अहमद, तौफीक अहमद सहित अन्य ने ग्राम समाज की भूमि पर चहारदीवारी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसको टीम ने हटवाकर कब्जामुक्त कराया। अंसार अहमद ने सरकारी जमीन पर चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर रखा था। टीम ने चहारदीवारी को गिरवा कर कब्जा हटवाया। इस टीम में नायब तहसीलदार मिट्ठु राम, राजस्व निरीक्षक अनिल राय, लेखपाल अनिल कुमार, विनय सिंह, ज्ञानचन्द, अमरदीप, शंभुनाथ, आलोक आदि लोग शामिल थे। ब्यूरो