फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्याधर बने कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिन्हा, पूर्वी यूपी प्रभारी मनमोहन श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के अनुमोदन पर राजेश मोहन श्रीवास्तव को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया। आकाश गौड़ को युवा जिलाध्यक्ष, विद्याधर श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री पूर्वी, मयंक श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव (युवा) मनोनीत किया गया है। अभाकाम के वरिष्ठ सदस्य अवधेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश मोहन श्रीवास्तव, मुनीष अस्थाना ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किस राजनैतिक दल को समर्थन देना है, इसके लिए महासभा की राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने एकजुट होकर तन मन व धन से समस्त कायस्थ समाज के उत्थान के लिए संकल्पित हुए। शिवम श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, शानु श्रीवास्तव, संदीप सिंह गौड़, साकेत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, तरूण श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें