फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम नम: शिवाय के जयकारे से गूंजा पूरा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिवरात्रि पर ग्रामीण इलाकों में भी पूरी तरह से बाबा का रंग चढ़ा रहा। भक्तों ने बाबा को जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार बौढिय़ा रकबा ग्रामपंचायत में स्थित झारखंडे बाबा के नाम से विख्यात शिवलिंग पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मेले के साथ-साथ अखंड शिव चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। अंबारी प्रतिनधि के अनुुसार क्षेत्र के अंबारी, माहुल, मैगना, गोधना आदि शिवालयों में धूम धाम से शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। झारखंडे महादेव मकसुदीया अंबारी में पूजन अर्चन करने वाले शिव भक्तों का मेला लगा रहा। हिंदू युवा वाहिनी ब्लाक पवई द्वारा मकसुदीया मेले में शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। अंबारी स्थित राधाकृष्ण एवं शिव मंदिर पर श्री राधाकृष्ण जागरण समिति अंबारी ओरिल द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार शिवरात्रि का पर्व सोमवार को स्थानीय कस्बा और आसपास के गांवों में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने बाबा को जल चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चिस्तीपुर स्थित कैलेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाकर बाबा को रिझाया। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पाताल पुरी शिव मंदिर चितारा महमूदपुर और प्राचीन शिव मंदिर बंधवा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। लोग लाइन में लगे अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुससार प्राचीन शिव मंदिर मुहम्मदपुर पर सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चों का भीड़ उमड़ी हुई थी। भगवान शिव को मनाने के लिए धतूर, भांग के साथ लोगों ने उनका जलाभिषेक किया। फरिहा प्रतिनिधि के अनुसार फरिहा चौक स्थित शिव पार्वती मंदिर पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा हुआ था।रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बा समेत आस पास के शिवालयों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। निजामाबाद प्रतिनिधि के अुनसार निजामाबाद क्षेत्र के तमसा नदी के किनारे स्थित पातालपुरी महादेव घाट पर दत्तात्रेय मंदिर, मां शीतला धाम स्थित शिव मंदिर, पुराना शिव मंदिर फरहाबाद आदि जगहों पर लोगों ने बाबा का जलाभिषेक पूरे श्रद्धा के साथ किया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गौरा स्थित मंडलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सभी ने शिव.सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज स्थित भैरोबाबा धाम पर दर्शन पूजन के लिए भोर से लोग पहुंचने लगे थे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार खानपुर बेलहमा स्थित मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम के बाद रात में भंडारे और रासलीला का आयोजन किया गया। तरवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परमानपुर, तरवां, खरिहानी बाजार, कबूतरा, महंगूगंज, रायपुर, बोंगरिया, रासेपुर और कानपुर उचहुंवा के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। पवई प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर बार्डर पर स्थित बिलवाई शिवधाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर दो बजे रात से ही जल चढ़ाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। पल्हनी प्रतिनिधि के अनुसार नगर से पल्हनी स्थित बौरहवा बाबा मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें