फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर हुई कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हुए वनबिहारी मिश्रा हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त के घर शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान बरामद हुए सामानों को थाने के मालखाने में जमा करा दिया गया है। वन बिहारी मिश्रा हत्याकांड में गंभीरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें वादी मुकदमा ने संतोष कुमार मिश्रा, प्रमोद मिश्रा पुत्र त्रिपुरारी मिश्रा व विद्या सागर मिश्रा पुत्र राजपत मिश्रा निवासी ग्राम खरैला थाना गंभीरपुर को नामजद किया था। इस हत्याकांड में नामजद उपरोक्त तीनों आरोपी अब तक फरार चल रहे है। जिस पर न्यायालय ने तीनों के खिलाफ दफा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में गंभीरपुर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम खरैला गांव स्थित फरार आरोपियों के घर पर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें