आजमगढ़। नगर के वेस्ली इंटर कॉलेज परिसर में हुनर संस्थान की ओर से आयोजित हुनर रंग महोत्सव का रविवार की रात रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन क्षेत्रीय कलाकारों और उदीयमान गायकों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। इसके बाद गैर प्रांतों से आए कलाकार देर रात अपने घर रवाना हो गए। समारोह में विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने लोक कलाओं की मोहक झलकियां पेश की। असोम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मणिपुर आदि प्रांतों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। सांवरिया, गुडॅडू राय की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद संस्थान के कलाकारों ने नृत्य के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। संस्थान की ओर से सभी गायकों और कलाकारों को शाल, प्रशिस्त पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इसके बाकर प्रांतों से आए कलाकार देर रात अपने घर को रवाना हो गए। अंतिम दिन देर रात कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर संस्थान सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा, हेमंत कुमार, अभिषेक जायसवाल दीनू, कमलेश सोनकर, अंकिता सिंह, अजेंद्र राय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।