फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आजमगढ़ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने प्रतिभा निकेतन स्कूल में किया। प्रतियोगिता में लोकनृत्य में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय और बलिया तृतीय स्थान पर रहा। लोकगीत में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय रहा। मार्शल आर्ट में आजमगढ़ प्रथम, कथक में आजमगढ़ प्रथम, एक्सटेंपोर में आजमगढ़ प्रथम रहा। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि युवा कल्याण विभाग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से आधुनिकता के साथ ही साथ अपनी पुरानी संस्कृति एवं परम्पराओं को जीवित रखने का प्रयास कर रहा है। आजमगढ़ सांस्कृतिक क्षेत्र में पूर्व से ही पूरे राष्ट्र में जाना जाता है। हरिहरपुर घराने के कलाकार राष्ट्रीय युवा उत्सव में लोकगीत, तबला वादन, हारमोनियम लाइट में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य और जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में लोकनृत्य में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय बलिया तृतीय रहा। लोकगीत में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय रहा। मार्शल आर्ट, कथक और एक्सटेंपोर में आजमगढ़ प्रथम रहा। हारमोनियम लाइट में मनीष मिश्र आजमगढ़ प्रथम, शास्त्रीय गायन में आदर्श कुमार आजमगढ़ प्रथम, राहुल मिश्र बलिया दूसरे, तबला वादन में सूरज मिश्र आजमगढ़ प्रथम, अभिनन्दन मऊ द्वितीय स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण प्रबन्धक रमाकान्त वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, राजेश रंजन, कमलेश मिश्र रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्रबंधक रमाकान्त वर्मा, प्रधानाचार्य ध्रुवचन्द मौर्य, सरिता पांडेय, रमेश मिश्रा, अर्चना पांडेय, सीताराम पांडेय, बृजेश कुमार राय, जगदीश प्रसाद यादव, शास्त्राजीत यादव, सत्यवान सिंह, श्रीबंश पांडेय, महेन्द्र प्रताप अस्थाना, सुरेन्द्र सोनकर, रणधीर कुमार, सन्तोष सिंह, संजय सिंह, भोला सिंह और चन्द्रजीत यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें