फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद का वित नियंत्रक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। धान खरीद का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को वित्त नियंत्रक खाद्य एवं रसद विभाग उप्र डा. केएस पांडेय अतरौलिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एक क्रय केंद्र पर समुचित खरीद न होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। धान की खरीददारी के लिए सरकार ने सभी उपयुक्त एजेंसियों को तत्काल खरीदारी करने का आदेश दिया। क्षेत्र में धान की खरीद दो केंद्र कर रहे हैं। आज दोनों केंद्रों का वित्त नियंत्रक ने निरीक्षण किया। विपणन शाखा पर आज तक 15 किसानों से 492 कुंटल धान की खरीद हुई मिली। जिसके सापेक्ष 3250000 रुपये का भुगतान किया गया। वित्त नियंत्रक ने बताया कि किसान साफ.सुथरा एवं सूखा धान लाएं, 28 फरवरी तक सभी किसानों से धान की खरीद की जाएगी। इस दौरान विपणन शाखा की खरीद से जांच अधिकारी संतुष्ट रहे। हालांकि क्षेत्र की दूसरे खरीद एजेंसी एग्रो द्वारा धान की समुचित खरीद ना करने और खरीद में किसानों से आनाकानी करने के मामले में केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने तुरंत नियमबद्ध तरीके से धान खरीद करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल, विपणन केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार द्विवेदी, बड़े बाबू तारीफ अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें