आजमगढ़। मुस्लिम समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर लामबंद पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. मो. आसिफ खान के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल गुरुवार को अंबेडकर पार्क में की कई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक वर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से पीस पार्टी मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए आरक्षण दिलाने की पुरजोर मांग कर रही है। 1952 के एक्ट में संशोधन कर मुस्लिमों को आरक्षण दिया जाए। देश के विकास के लिए सभी का उत्थान जरूरी है। जस्टिस रंगनाथ आयोग और सच्चर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करती है। शेष अल्पसंख्यकों को 15 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करती है। कोषाध्यक्ष सुफियान अहमद ने कहा कि आरक्षण दिया जाना संविधान और देशहित में है। अख्तर इम्तेयाज खां सोनी, शेख इम्तेयाज अहमद, अली अहमद, शम्से अंसारी, तारिक आजमी, अरशद, मनोज राव, बादशाह, शरीफ अहमद, एहसान अहमद, शफात अहमद आदि मौजूद रहे।