आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, राजस्व निरीक्षक संघ और कार्यालय राजस्व संघ ने संयुक्त रुप से बुधवार को सदर तहसील परिसर में मारपीट के आरोपित वकीलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जहां धरना दिया। वही दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों ने भी बुधवार को बैठक कर जिला बार एसोसिएशन के सुरेंद्रनाथ और सभाजीत सिंह एडवोकेट और लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के बीच हुई मारपीट की घटना पर गंभीरता से विचार करते हुए विरोध जताया। लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को कहना है कि आरोपित अधिवक्ताओं खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो 20 अक्तूबर को होने वाले समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामानुज श्रीवास्तव और मंत्री सुनील कुमार यादव ने कहा कि 12 अक्तूबर को घटित घटना की सूचना उप जिलाधिकारी सदर को दिए जाने के बाद भी आज तक आरोपित वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जब तक एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक सभी कार्यो बा बहिष्कार करते हुए धरना जारी रखेंगे। धरने में साहब राव , सूर्यभान पांडेय,उपेंद्र यादव, विनय सिंह, अनिल, अनिल सिंह, हरेंद्र यादव, रामसरन गुप्ता सहित समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।