अंबारी। क्षेत्र स्थित ग्रीन गुरु सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। इसमें पॉलिथीन, पर्यावरण, शिक्षा और चिकित्सा पर चर्चा की गई। संचालन आरके यादव ने किया। प्रबंधक चंद्रशेखर मौर्य ने 15 जुलाई से सूबे को पॉलिथीन मुक्त करने की प्रदेश सरकार की पहल सराहना की। प्रधान राकेश यादव ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण का विशेष महत्व है। लापरवाही के चलते पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। रविन्द्र यादव ने बताया कि समाज में अगर कोई गरीबी की वजह से बच्चों को शिक्षा नहीं दिला पा रहा है तो उसकी पढ़ाई और कॉपी-किताब का खर्च सोसायटी की ओर से दिया जाएगा। डॉ. अनिल यादव ने बताया कि सोसायटी में प्रत्येक मंगलवार को लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। प्रदीप, अरविन्द, मिथिलेश यादव, अशोक आदि उपस्थित रहे।