फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक न्याय पंचायत में दो घंटे सत्यापन करें नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के अन्तर्गत निर्मित हो रहे शौचालयों के सत्यापन के सत्यापन के लिए तैनात नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा की। शौचालय निर्माण के प्रति जागरूकता के लिए वीडियो क्लीप भी दिखाई गई। डीएम ने बताया कि कुल 278 न्याय पंचायतों के लिए 110 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सभी को निर्देशित किया कि न्याय पंचायत में प्रतिदिन जाकर कम से कम 1-2 घंटे शौचालयों का सत्यापन और निरीक्षण करें। उन्होंने कहा इस कार्य में किसी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ग्राम पंचायतों में प्रधान, कोटेदार, सफाईकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, सचिव, ग्राम सेवक को बुलाकर बैठक करें और निर्माण कार्यों को पूरा कराएं। कार्य को 30 सितंबर तक अभियान के रूप में लें। सभी लोगों को एक चेक लिस्ट उपलब्ध कराई जा रही है। अपने-अपने न्याय पंचायतों में जांच कर चेक लिस्ट में सही डाटा की रिपोर्टिंग करें। रिपोर्टिंग गलत पाई गई तो संबंधित नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह भी देखें कि क्या शौचालय का पैसा अभी तक पड़ा है, जो अभी तक लाभार्थी को नहीं दिया गया है। समस्त नोडल अधिकारियों को कितनी संख्या में शौचालय दिया गया है, कितने का एमआईएस हो चुका है और कितने की जीओ टैगिंग हो चुकी है, इसकी सूची उपलब्ध कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें