फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का हक़ खा गए कथित समाजवादी : अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/मेहनाजपुर/अमिलो/सठियांव। आजादी के 70 वर्ष के बाद भी एक तबका रोटी, कपड़ा और मकान को तरस रहा था। जनकल्याण से जुड़ी केंद्र सरकार की ओर से 250 और राज्य सरकार की ओर से 160 से ज्यादा योजनाएं इनके लिए चलाई जा रही हैं। इनको सही ढंग से जमीन पर उतार दिया जाए तो उससे इन गरीबों का इतना अधिक लाभ होगा, जितना पहले कभी नहीं हुआ। उक्त बातें सैनिक कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने ग्राम शादीपुर में आयोजित जन चौपाल में कही। अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने और सभी को आवास देने का वादा किया है। कहा कि कथित समाजवादी गरीबों का हक़ खा गए। इनके शासन में राजभर, पाल, बिंद, मल्लाह सहित तमाम पिछड़ी जातियों से एक भी प्रतिशत लोग नौकरी नहीं पा पाए। आयुष्मान योजना पर कहा की कि ये योजना गरीब परिवारों के इलाज के लिए है। घर में कोई बीमार होगा तो सरकार के खजाने से पांच लाख रुपये तक इलाज खर्च दिया जाएगा। बिना नाम लिए आजम खां पर भी निशाना साधा। कहा कि 2022 तक प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का मकान देंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राज्यमंत्री जम्मू-कश्मीर में मृत सैनिक जयकिशन यादव के घर उमरी भंवरपुर गए। कहा कि शहीद के परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे। जयकिशन के पिता से कहा कि अपना सहमति पत्र बनाकर सैनिक कल्याण विभाग में जमा कर दें। इस मौके पर मंजू सरोज, ध्रुव कुमार सिंह, ऋषिकांत राय, ओमप्रकाश सिंह तिलखरा, अशोक सिंह, उदय सिंह, चंद्रपाल सिंह, सूर्यमणि सिंह, योगेश सिंह, राकेश राम, ब्रजभूषण पांडे, छोटू जायसवाल, अरुणेंद्र सिंह उपस्थित थे। वहीं, सठियांव ब्लाक के अवांव गांव स्थित मंदिर परिसर में आयोजित जनचौपाल में अनिल राजभर ने गरीबों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव भी तलब किया। सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने की अपील की। अध्यक्षता छेदी राजभर, संचालन अखिलेश राजभर ने की। मुन्ना सिंह, कमलेश राजभर, उमेश राजभर, धर्मेन्द्र राजभर, विनोद राजभर, रानू प्रताप राना, स्वतंत्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अजय सिंह, सोनू सिंह, दुर्गेश सिंह, मनोज राजभर, प्रकाश राजभर, राधेश्याम, कार्यक्रम का आयोजक सुरेन्द्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें