फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवागत मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को विकास भवन में पदभार ग्रहण कर लिया। मूलत: इलाहाबाद के निवासी श्री उपाध्याय 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह आरएफसी फैजाबाद रहे। इसके अलावा गन्ना विभाग में आयुक्त रहने के साथ ही मेरठ और बरेली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर कार्य कर चुके हैं। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि शासन की नीतियों और मंशानुरूप जनपद का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में वह अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर जनपद में अधूरे पड़े विकास के कार्यों को पूरा करेंगेे। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें