फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट जाने से दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह लोग गांव के एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करके घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत सूर्यनाथ राम (42) तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव का निवासी था। जबकि घायल जंघई राम (52) कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव का निवासी है। जंघई राम के गांव के रिटायर अध्यापक संता राम की मौत हो गई। इस पर सूर्यनाथ, जंघई आदि ट्रैक्टर ट्राली पर उसकी लाश लेकर कम्हरिया घाट अंतिम संस्कार करने गए थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली हरिरामपुर गांव में पहुंचा कि अनियंत्रित होकर गांव के गड्ढे में पलट गया। इसमें अन्य लोग बच गए। जबकि सूर्यनाथ और जंघई घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि सूर्यनाथ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें