लाटघाट। हरैया ब्लाक के रौनापार तिराहा स्थित शहीद मूर्ती से लाटघाट सड़क से पोखरी तक हो रहे नाला निर्माण को कस्बेवासियों ने शनिवार को ये कहते हुए रुकवा दिया कि नाले निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 10 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि अव्वल ईंट की जगह दोमा ईंट, मोरंग की जगह सफेद बालू और कम सीमेंट लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने के विरोध पर काम कर रहे मिस्त्री नहीं माने तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मजदूरों ने काम बंद कर दिया और फोन पर ठेकेदार को सूचना दी। इस दौरान रिंकू मिश्रा नामक युवक मौके पर पहुंचा और स्वयं को ठेकेदार बताया। इस पर ग्रामीण पवन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, बालचंद मद्धेशिया, मुन्ना सेठ, राहुल, संजय कुमार, संजय गुप्ता, गुड्डू शर्मा, लल्लन पटेल, राजू सिंह, मनीष सिंह भड़क गए। मानक के अनुसार काम करने को कहा। स्वयं को ठेकेदार बताने वाले रिंकू मिश्रा से इस बारे में पूछा गया था बोलने से इंकार कर दिया। कहा कि काम ऐसे ही होगा।