फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्म से ही मनुष्य बनता है महान : विनोदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे मानस महायज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को इलाहाबाद से आये विनोदानंद महाराज ने अपने प्रवचन से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्म से ही मनुष्य महान बनता है। ऐसे में सभी को कर्म ऐसा करना चाहिए कि लोग उसकी प्रशंसा करें। दीन-दुखियों और असहायों की हमेशा ही मदद करनी चाहिए। इससे बढ़ कर कोई धर्म नहीं होता है। जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मा को भी संतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र, महामंत्री अतुल कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रमाशंकर सिंह, उपेंद्र राय, यज्ञाचार्य पंडित हरि गोविंद वेदांती समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें