लाटघाट। हरैया ब्लाक के बाईपार भट्ठे पर भट्ठा संचालकों की बैठक हुई। अध्यक्षता जगदीश सिंह ने और संचालन मोहम्मद हसीब ने किया। बैठक में दो दर्जन से अधिक भट्ठा संचालक उपस्थित हुए। इस दौरान भट्ठा संचालकों ने कहा कि जीएसटी, लेबर चार्ज बढञता जा रहा है।वहीं, भट्ठा मालिकों में रेट को लेकर असमंजस की स्थिति है। सबका सांचा एक तरह का होने की बात कही गई। निर्णय लिया कि एक सप्ताह तक किसी भी भट्ठे पर काम नहीं होगा। प्रति ट्राली 10 हजार से कम में ईंट नहीं बिकेगी। इसके विरुद्ध जो भट्ठा मालिक चलता है उसके खिलाफ संगठन के लोग कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में संतोष सिंह, शमीम, जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह, घुरहू, सुहेल, राजकुमार यादव, हसीब, राजेंद्र, दिनेश, रेयाज, निरंजन, हरिकेश, रग्घू यादव, बिजली यादव आदि मौजूद थे।