फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे लेट पहुंची कैफियात एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। सोमवार को दिल्ली से आजमगढ़ तक चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12226) 18 घंटे विलंब से आजमगढ़ पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) दूसरे दिन 12 घंटे विलंब से रवाना हुई। इसके चलते ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के अधिक विलंब से आने और जाने की सूचना मिलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में यात्रियों ने टिकट वापस कर अपनी यात्रा रद्द कर दी। आए दिन कैफियात के अधिक लेट हो जाने से टिकट वापसी के चलते प्रति दिन रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पर रहा है। ख़ुरासन रोड स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया की एनसीआर में घना कोहरा है। इसी वजह से कैफियात अधिक लेट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें