फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहगड़ी तहसील क्षेत्र के महाजी सिंघवारा गांव के निवासियों ने सोमवार को पट्टे की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर महिला और पुरुषों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकरी को ज्ञापन देकर अवैध कब्जा हटाए जाने की गुहार लगाई। हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र में ग्रामीण राजमन, राम समुझ, श्रीराम यादव, रामबचन, मुजिया, कमलावती, जग्गन ने बताया कि आराजी नंबर 106,107,112,114,115,116,117,118 और 159 मौजा महाजी सिंघवारा के पट्टेदारों की भूमिधर है। जिस पर गांव कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा करके जोत रहे है। 17 दिसंबर को मना करने वालों को पीटा गया। 19 दिसंबर को भी दो व्यक्ति को लाठी से पीटकर घायल किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि 18,19 और 22 दिसंबर को उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पट्टेदारों ने पुन: कब्जा दिलाए जाने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें