फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 पॉजिटिव मिले, 73 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। जिले में कोरोना तेजी पांव पसार रहा है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर जहां 73 पर पहुंच गई है तो वहीं रविवार को लगातार दूसरे दिन में 16 नए पॉजिटिव सामने आए है। जिसमें 10 की रिपोर्ट जिले में ही पॉजिटिव मिली है तो शेष छह अन्य जगहों पर पॉजिटिव मिले है। खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन लापरवाही से लोग बाज नहीं आ रहे है। कोरोना की तीसरी लहर जिले में भी पहुंच चुकी है। लगातार नए पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है लेकिन लोगों की लारवाही पर लगाम नहीं लग रहा है। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि रविवार को जिले में कुल 16 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए है। जिसमें अर्वन, पल्हनी व जहानागंज में दो-दो पॉजिटिव मिले। वहीं हरैया ब्लाक में तीन व तहबरपुर में एक पॉजिटिव पाया गया। छह पॉजिटिव अन्य जगहों पर हुई जांच में पॉजिटिव आए है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 17977 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। जिसमें 17680 पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिसचार्ज किए जा चुके है। वहीं 228 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि कोरोना संक्रमण पर लगाम तभी लगेगा जब हम कोरोना गाइड लाइन का पालन करेंगे। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सतर्कता से ही हम इस संक्रमण से छुटकारा पा सकते है। ऐसे में सभी लोग गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करें। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल जांच करा कर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें