आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सराय खुरसू निवासी मुकेश सिंह की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के मामले को लेकर गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवगांव थाने पर प्रदर्शन कर कोतवाल को ज्ञापन सौंपा और अवैध कब्जा हटाने की मांग किया। अजय सिंह ने बताया कि इस अवैध कब्जे को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रह है। इससे पहले एसपी से मिलकर भी शिकायत की गई थी। जिसमें लगभग दस दिनों तक काम रुका हुआ था। लेकिन पल्हना चौकी इंचार्ज द्वारा अधिकारियों के आदेश की अहवेलना करते हुए चार जून से कब्जा करने वालों को खुली छूट दे दिए जाने के कारण उक्त भूमि पर निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया। जिसको लेकर एसडीएम लालगंज से भी एक प्रतिनिधि मंडल मिला था। एसडीएम ने चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई थी। इस मौके पर जिला मंत्री धु्रव सिंह, महिला मंडल की विभा बरनवाल, हरिबंश मिश्रा, बजरंग बहादुर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।