आजमगढ़। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मंगलवार को बेलइसा स्थित डा. एससी सैनी के आवास पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. भक्तवत्सल ने डॉ. हैनीमन के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिविर में बवासीर, हृदय रोग, उदर रोग, गठिया, स्त्री रोग, साइटिका, मिर्गी, चर्म रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, पीलिया, थाईरायड, मासिक की गड़बड़ी, गुप्त रोग, फाइलेरिया आदि रोगों की जांच कर उपचार किया गया। डा. भक्त वत्सल ने कहा कि आज पूरे विश्व में होम्योपैथिक से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। संचालन डॉ. प्रमोद गुप्ता ने किया। इस मौके पर डा. राजेश तिवारी, डा. देवेश दुबे, डा. नवीन दुबे, डा. एके राय, डा. एके राय, डा. नेहा दुबे, डा. गिरीश सिंह, डा. राजकुमार, डा. अभिषेक राय, डा. प्रभात यादव, डा. पूजा पांडेय, डा माला पांडेय, डा. राजीव पांडेय, डा. डा. अखिलेश, डा. सीजे मौर्य, डा. सुनीता गुप्ता, डा. अजय गुप्ता, डा. अनुराग श्रीवास्तव, डा. मोहम्मद अफजल आदि उपस्थित थे।