फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन निर्माण को तोड़ कर ठीक कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बे में जहां एक तरफ पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है तो वहीं यहां जोर-शोर से चल रहे निर्माण कार्यो में मानक की अनदेखी किए जाने का भी मामला प्रकाश में आया है। भारत रक्षा दल की स्थानीय इकाई ने शनिवार को ईओ को पत्रक सौंप कर वार्ड पांच पुरासोफी में हो रहे नाला निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायत किया। जिस पर ईओ ने मौके पर पहुंच कर जांच किया तो आरोप सहीं मिला, जिस पर ईओ ने निर्माण तोड़ कर ठीक ढंग से कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच पूरासोफी में नाले का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार के माध्यम से रहे निर्माण कार्य में मानक की जम कर अनदेखी की जा रही है। नाला निर्माण में जो ईंट लगाई जा रही है वह मानक के अनुरूप नहीं है। इस पर भारत रक्षा दल के लोगों की नजर पड़ी तो वे भड़क उठे। शनिवार को ईओ को पत्रक सौंप कर जांच कराने और कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर ईओ राजपति अविचल तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच में मानक की अनदेखी पाया। इसके बाद तो जैसे ईओ भड़क उठे और ठेकेदार को जम कर फटकार लगायी। इसके साथ ही अब तक हो चुके निर्माण कार्य को तोड़ कर नये सिरे से मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का उन्होंने निर्देश दिया। ऐसा न करने पर ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उन्होंने चेतावनी भी दी। शिकायत करने वालों में अनिल विश्वकर्मा, खलीलुर्रहमान, रईस अहमद, एसपी सिंह, झिनक, असफाक अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें