फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते की भूमि से हटवाएं कब्जा या दें आत्मदाह की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भूमि से कब्जा न हटवाए जाने से नाराज बरहद के सरायमोहन गांव की सुराजी देवी ने मुख्यमंत्री को पत्रक देकर आत्मदाह की अनुमति मांगी है। सुराजी ने डीएम के माध्यम से ये पत्रक सीएम को भेजा है। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन या तो उनकी भूमि से कब्जा हटवाए या आत्मदाह की अनुमति दे। सीएम को चेताया है कि कब्जा नहीं हटा तो 28 फरवरी को उनके आवास पर सामने आत्मदाह की अनुमति मांगी। सुराजी का कहना है कि उनके गांव में बंजर भूमि और रास्ते की जमीन है। हमारा आना जाना यहीं से होता है। लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान और गांव के कुछ लोगों ने उस रास्ते को बंद कराकर उस पर अस्थाई दीवार का निर्माण करा दिया है। अब हमें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चकरोड की मिट्टी को पोखरे में गिराकर उस पर सीमेंट के पोल गाड़ दिए गए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद एसडीएम मार्टीनगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को खुलवाया लेकिन उन लोगों ने दोबारा उस पर कब्जा कर लिया गया है। एसडीएम मार्टीनगंज ने 30 जनवरी 2019 को थानाध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चकमार्ग को खाली कराने के बाद उस पर दोबारा कब्जा कर लिया गया। कब्जेदार दबंग और मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं। उन्होंने कब्जेदारों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें