आजमगढ़। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए इन दिनों ब्लाक संसाधन केंद्रों पर ब्लाक स्तरीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें तीन ब्लाकों ठेकमा, जहानागंज और सठियांव में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का रविवार को समापन हो गया। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र ठेकमा पर चल रहे पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा विश्वजीत कुमार ने किया। यह प्रशिक्षण 16 जनवरी से 20 जनवरी तक्र चला। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन प्रेम नारायण सिंह, आशुतोष सिंह, अश्विनी राय, सबरजीत वर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता लाना है। शिक्षकों को प्रशिक्षित करके उसका बच्चों को सिखाने में उपयोग करना है। इस प्रशिक्षण में 92 प्राथमिक विद्यालयों से दो-दो अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। कुल 184 अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक सहसमंवयक वेद प्रकाश सिंह, हरि प्रकाश, जितेंद्र राय जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ आदि उपस्थित थे। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र सठियांव पर आयोजित पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निग प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ। संसाधन केंद्र पर ब्लॉक के 95 प्राथमिक विद्यालय के 190 शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। वरिष्ठ एबीआरसी विनोद कुमार यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापकों को नए नए तरीके से बच्चों को पढ़ाने का गुर सिखाया जा रहा है। इस मौके पर किरन यादव, इंद्रावती मौर्य, रीता यादव, सरिता यादव, अनामिका सिंह, बजरंग बहादुर, संतोष भारती, अशोक यादव, मानवेंद्र सिंह, सुनील पांडेय उपस्थित थे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बीआरसी सभागार में आयोजित पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के अंतिम दिन कुल 106 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक दिपीका त्रिपाठी ने बताया कि यह सरकार और एनजीओ के माध्यम से हर उन अध्यापक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कक्षा एक, दो और कक्षा तीन, चार, पांच को पढ़ाते हैं।इसमे लर्निग टेबल के माध्यम से बच्चो का प्रशिक्षण कर उनका ग्रेड बनाया जाता है और उस ग्रेड पर फिर उसकी पढ़ाई कराई जाती है। इस मौके पर इंद्रासन प्रजापति, वरूण सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, रामप्रवेश, वीरबहादुर आदि उपस्थित थे।