फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रक्षेत्र दिवस संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गेहूं क्लस्टर प्रदर्शन का आयोजन शनिवार को अहिरौला के बिलारी गांव में रामकुवंर सिंह और सठियांव के नैठी गांव में देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को विविध जानकारियां दी गई। विकास खण्ड अहिरौला के बिलारी गांव की गोष्ठी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार डा. रामकेवल यादव ने बताया कि भूमि में जीवार्श कार्बन का न्यूनतम स्तर .8 प्रतिषत से अधिक होना चाहिए। इसको बनाए रखने के लिए रबी फसल की कटाई के बाद खेत में पानी लगाकर 20 किग्रा प्रति हेक्टेअर की दर से यूरिया का छिड़काव करने से फसल अवषेश सड़कर मिट्टी में मिलने से भूमि का जीवाषं कार्बन बढ़ेगा। गर्मी की जुताई कर खेत को छोड़ देने से हानिकारक कीटों के अंडे और लार्वा नष्ट हो जाएंगें। सिंचाई के लिए लपेटा पाईप पर 20 रुपये प्रतिमीटर अथवा मूल्य का 50 प्रतिषत जो भी कम हो अनुदान देय है। तिरपाल पर 7.7 मीटर साईज तिरपाल पर 1325 और 3.5 गुणे 3.5 मीटर 350 अथवा मूल्य का 50 प्रतिषत अथवा जो भी कम हो अनुमन्य है। सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डा. रसूल मुहम्मद ने गेहूॅ की फसल में खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई के बारे में बताया। सठियांव विकास खंड के नैठी की गोष्ठी में सेवानिवृत्त जिला कृषि रक्षा अधिकारी एलबी सिंह ने दलहन की प्रमुख फसल अरहर एवं चने की फसल को कीट नियंत्रण की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय के प्रभारी अधिकारी डा. एनपी सिंह द्वारा कृषकों को जायद की फसलों उर्द, मूंग के साथ सब्जी की खेती के बारे में जानकारी देते हुए मशरुम उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें