फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में भी अनशन पर डटे रहे आंदोलनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 14वें दिन भी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशनकारी कड़ाके की ठंड में रात में भी अनशन स्थल पर डटे रहते हैं। समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग भी पंहुचे। अखिल भारतीय गोंड़ समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुहाल प्रसाद गोंड़ ने विश्वविद्यालय की मांग को अपना समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों की इक्षाशक्ति के अभाव में अब तक जिले में विवि नहीं बन पाया। जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय जनपद की सबसे महत्वपूर्ण मांग है। छात्राओं के लिए जिले में इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष दीपू खरवार ने कहा कि इससे जनपद के नई पहचान उभरेगी। शिब्ली नेशनल कॉलेज के छात्र नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। मुहम्मदपुर ब्लॉक से अनशन में सम्मिलित होने आए सौरभ यादव, राकेश मौर्य और ऋतिक मौर्य ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के लिए विश्वविद्यालय के लिए एकजुट हों। अभया महिला सेवा संस्थान की सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने कहा कि विवि के मुद्दे पर हम सब प्रबुद्ध जन को एकजुट होना होगा। डॉ. सोनी पांडेय ने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय होना ही चाहिए। पूनम सिंह, सुधा तिवारी, अनीता सिंह, दैविक द्विवेदी, डॉ0मनिन्दर सिंह, प्रयास के रणजीत सिंह, नजीर अहमद मंसूरी, विवेक कुमार उपाध्याय, रूदल सोनकर, शिवबोधन उपाध्याय, प्रमोद कुमार सोनकर, राकेश गांधी, डॉ. सुजीत भूषण, बालाजी भूषण, मैकश आजमी, नूर बाबा, दिलीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें