फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा में पहुंचे मात्र एक सेक्रेटरी, 22 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से बुधवार शाम को विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार ब्लाकों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें सभी संबंधित गांवों के ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को बुलाया गया था। समीक्षा बैठक में मात्रा एक सेक्रेटरी उपस्थित हुआ। 22 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीपीआरओ ने सभी के वेतन पर रोक लगा दी है। मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय ने बुधवार शाम को विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अजमतगढ़, जहानागंज, बिलरियागंज और हरैया ब्लाक के ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसके बाद भी 22 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी वैठक से अनुपस्थित रहे। मात्र एक सेक्रेटरी बिलरियागंज से सत्यप्रका उपस्थित हुए। इस स्थिति पर डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ भी सभी अनुपस्थित 22 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी। कहा कि शासकीय कार्यों पर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें