फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चल रही पांच दिवसीय बहिष्कार यात्रा के अंतिम दिन विभिन्न ब्लाकों में विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद हुआ। सगड़ी विधायक वंदना सिंह के प्रतिनिधि को विश्वविद्यालय के लिए ज्ञापन सौंपा गया। राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर शुक्रवार को अतरौलिया, बुढ़नपुर, कप्तानगंज, महराजगंज, बिलरियागंज, रौनापार, लाटघाट, अजमतगढ़ और जीयनपुर बहिष्कार यात्रा निकाली गई। कोयलसा से निकले जुलूस में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया। युवाओं ने विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का संकल्प लिया। गांधी शताब्दी स्मारक पीजीकालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.मदन मोहन श्रीवास्तव, बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह और भरौली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व आजमगढ़ में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की घोषणा न होने की स्थिति में मत बहिष्कार करना हम सबकी मजबूरी होगी। जगतनारायण तिवारी, आजाद सिंह, आशू यादव, बलराम यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, ओमप्रकाश यादव, यादव, रामविनय यादव, विक्रांत गुप्ता, अमित कुमार सिंह, संतोष सिंह, रवि यादव, सत्यजीत श्रीवास्तव, अवध नारायण उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें