फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनिवास अध्यक्ष और जयनरायाण मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव बुधवार को गहमागहमी के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 101 मतदाताओं नेे हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर रामनिवास सिंह और मंत्री पद पर जगत नारायण तिवारी ने जीत दर्ज की। नामांकन 30 अक्टूबर को हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए रामनिवास सिंह और मिथिलेष सिंह ने नामांकन किया था। रामनिवास सिंह को 66 मत और मिथिलेष सिंह को 33 मत मिला। मंत्री पद के लिए जगत नारायण तिवारी, पंकज कुमार श्रीवास्तव और सूर्यप्रकाश यादव ने नामांकन किया था। जगत नारायण तिवारी को 49 मत, सूर्यप्रकाश यादव को 48 मत और पंकज कुमार श्रीवास्तव को चार मत मिले। जगत नारायण तिवारी मात्र एक मत से विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह और विश्वनाथ सिंह को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर ब्रजनाथ पाठक और रामविनय यादव को निर्विरोध चुना गया। सहमंत्री प्रशासन पर अनिल मौर्य को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए विजय प्रताप सिंह, राम मूरत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए भैरोप्रसाद यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। मतदान सुबह 10 से दो बजे तक कराया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, उमाशंकर पांडेय, निर्मल कुमार श्रीवास्तव, रामआसरे वर्मा, प्रवीण सिंह, दुष्यंत पांडेय, गिरीश लाल, बलराम यादव, अजय यादव, दिनेश सिंह, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने मतगणना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें