फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में हेंगाईपुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्व. शमशेर सिंह स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न जनपदों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हेंगाईपुर और बलिया कल्याणपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में फैजाबाद, गोरखपुर, कोटिला, छिहीं, मुबारकपुर, तोआ, हेंगाईपुर, नसीरपुर, बलिया, कल्याणपुर, बूढनपुर, मीरपुर, बस्ती, अतरौलिया आदि की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला हेंगाईपुर और बलिया कल्याणपुर के बीच खेला गया। जिसमें हेंगाईपुर ने बलिया कल्याणपुर को हराकर विजय प्राप्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन और पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया राकेश सिंह, सुशील मिश्रा, शुभम सिंह पिंकू, विनोद यादव, सगीर अंसारी, संजय मिश्रा, सुनील यादव, साहुल यादव, प्रशांत शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें