फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के दीए बने आकर्षक के केंद

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद में दीपावली के पर्व पर बिक्री के लिए रखे गए। मां लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं और निजामाबाद के शिल्पकारों द्वारा बनाए गए दीप आकर्षक के केंद्र रहे। दीपावली के अवसर पर पूजन के लिए पूरे नगर में जगह-जगह मां लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाएं सजाई गई है। नगर के विभिन्न चौराहों पर लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाएं सजा कर उनके साथ दीपावली के दीये भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। निजामाबाद में दूरदराज से आए व्यापारी लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमा और विभिन्न प्रकार के बनाए गए चीजों की खरीदारी के लिए मंगलवार को को भी खरीदारी जारी रही। नगर के चारों तरफ जगह-जगह लगभग 20 से 25 प्रकार की लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं और लगभग 40 प्रकार की मिट्टी के दिए बिक्री के लिए रखे गए हैं। इन्हें खरीदने के लिए लगभग दो दर्जन गांव से व्यापारी और श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। बाजार में मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से आज से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सायंकाल शिवाला घाट पर तमसा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना निजामाबाद, चंद्र भाष्कर द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. सुदर्शन मिश्रा, प्रकाश चौरसिया संतोष गौड़, अवध सोनकर, गुरुद्वारे के ग्रंथी सतनाम सिंह द्वारा मां तमसा की आरती उतारी जाएगी। इसके लिए साफ. सफाई नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा द्वारा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें