आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फिजिशियन डा. शिवानन्द यादव ने छात्र- छात्राओं को स्वस्थ शरीर की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया कि हमें हमें अपने हाथ, मुख और दांतों को सदैव साफ एवं स्वच्छ रखना चाहिए। इसके बाद ही हम स्वस्थ शरीर की परिकल्पना कर सकते हैं। बच्चों ने स्किन कैंसर, डायरिया, कॉलरा, अस्थमा, स्नोफीलिया और एलर्जी जैसी बिमारियों के बारे में जानकारी भी ली। एकेडमिक डायरेक्टर रविन्द्रन आर, प्रधानाचार्य एसपी दास, राकेश यादव, आरआर यादव उपस्थित थे।