आजमगढ़। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में रविवार को विकास खंड बिलरियागंज के ग्राम जेहरा पिपरी के पंचदेव मंदिर के परिसर में ब्लाक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राइमरी विद्यालय सोफीपुर के सहायक अध्यापक नंद किशोर सिंह यादव ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए बेटियों को संरक्षण दिए जाने पर जोर देते हुए भ्रूण हत्या पर रोक लगाए जाने, लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। एनवाईवी धर्मेंद्र जायसवाल ने युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विशिष्ठ अतिथि राज श्रीवास्तव ने केंद्र की कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एनवाईवी बिलरियागंज शिवा, जयकिशन गुप्त, गोविंद, प्रमोद, चंद्रेश, घनश्याम, संदीप आदि उपस्थित रहे।