फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से सुधरेगी महिला अस्पताल की सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल की सीवरेज सिस्टम वर्षो से खराब पड़ा है। नपा प्रशासन लाख कवायद के बाद भी अस्पताल की सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त नहीं कर सका है। जिसके चलते अस्पताल परिसर में जल निकासी की काफी समस्या है। बरसात ही नहीं आम दिनों में भी मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कते उठानी पड़ती है। जिसे देखते हुए 1.60 करोड़ की लागत से अस्पताल में नई सीवरेज सिस्टम की स्थापना होगी। इसके साथ ही जल निकासी के नाले का भी चौड़ीकरण कराया जायेगा। जिला महिला अस्पताल में सीवरेज की समस्या काफी पुरानी है। जल निकासी न होने से अस्पताल कर्मचारियों के साथ ही मरीजों और तीमारदारों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन अक्सर ही नपा से अस्पताल के सीवरेज को ठीक कराने की मांग करता रहता है। नपा प्रशासन किसी तरह थोड़ी बहुत सफाई करा कर अस्पताल के जल निकासी व्यवस्था को दुरूस्त कराता है। बार-बार की समस्या को देखते हुए नपा प्रशासन ने अस्पताल के नये सीवरेज सिस्टम के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखा। जिस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के निर्माण खंड दो से आगणन तैयार करने को कहा। जल निगम निर्माण खंड दो ने 1.60 करोड़ का आगणन तैयार कर धनराशि उपलब्ध कराने की नगर पालिका प्रशासन से मांग की। नपा प्रशासन के पास इतनी धनराशि उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते चेयरमैन शीला श्रीवास्तव ने जल निगम के प्रस्ताव के साथ आगणन शीट के अनुरूप धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास लखनऊ को भेज दिया है। चेयरमैन ने बताया कि इस धनराशि से अस्पताल परिसर में नये सीवरेज सिस्टम की स्थापना करायी जायेगी। इसके साथ ही सीवरेज के जल निकासी के लिए जो नाला है उसका भी चौड़ीकरण कराया जायेगा। शासन से बजट उपलब्ध होते ही काम शुरू करा दिया जायेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें