फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सदुरुद्दीन बाबा ने जाफरपुर स्थित कांशी राम कालोनी में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कराए जाने की जिला प्रसाशन से मांग किया है। उन्होंने बताया कि कांशी राम आवास जाफरपुर में शुरु से ही जल निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं कराया गया था। जिसके कारण आवासों से निकलने वाला पानी किसानों के खेतों में और आवास से सटे सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जाता है। जिसको लेकर वहां के किसान और स्कूल वाले बराबर विरोध करते है। उन्होंने कहा कि कि जाफरपुर से हरबंशपुर तक अगर नाले का निर्माण करा दिया जाए जो कांशी राम आवास में रहने वालों को पानी निकासी की समस्या से छुटकारा दिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें