फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने दिए अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका मुबारकपुर में तैनात कैशियर की नियुक्ति अवैधानिक होने की शिकायत पर मामले की जांच कर रही डीएसटीओ ने पालिका ईओ को पत्र जारी कर छह बिंदुओं पर नियुक्ति संबंधी अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था। पालिकाध्यक्ष से भी उनका पक्ष मांगा गया था। अब अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मुबारकपुर पालिका ईओ को पत्र भेजकर जांच अधिकारी को जल्द से जल्द साक्ष्यों समेत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे मुबारकपुर पालिका में खलबली की स्थिति मची है। पाही निवासी विजय कुमार पुत्र शिवदत्त राम ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि नगर पालिका मुबारकपुर में तैनात कैशियर की नियुक्ति अवैधानिक तरीके से की गई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अर्चना सिंह को सौंपी थी। पिछले दिनों जांच अधिकारी ने नियुक्ति संबंधी छह बिंदुओं पर ईओ से अभिलेख और उनका पक्ष भी तलब किया था। नियुक्ति संबंधी शासनादेश, तारीख, पद सृजन, नियमावली, विज्ञप्ति के साक्ष्य समेत अन्य बिंदुओं पर जवाब मांगा गया था। संबंधित कैशियर, तत्कालीन और वर्तमान पालिकाध्यक्ष से भी अपना मत रखने को कहा गया था। अभी तक पालिका की ओर से साक्ष्य और अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। वहीं, अब एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने मुबारकपुर पालिका ईओ प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर संबंधित साक्ष्य और आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें