आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिला संयोजक मुन्नू मौर्य ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई योजना वर्तमान समय में भ्रष्टाचार की शिकार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पल्हना ब्लॉक के भरथीपुर, परसौली, घरहरा, नवापुरा, डुभवा, जमुई, पकड़ी, लहुआ, टेढिय़ा आदि गांव में जा कर कांग्रेस नेताओं ने यह देखा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू किया था, जिसमें उनका लक्ष्य था कि 68 से 70 प्रतिशत लोगों का पेट भर सके। लेकिन इस में भी भ्रष्टाचार घुस चुका है। पात्र कार्यालय के चक्कर लगा रहे है जो अपात्र है उसका लाभ ले रहे है। कई वर्षों से पात्रों को चिन्हित न कर पाना सरकार की विफलता साफ नजर आती रही है। इस दौरान राजेश मौर्य, लल्लन मौर्य, रामआसरे मौर्य, देवमुनि राजभर, सुरेश राजभर, पूर्णमासी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।