मुबारकपुर। भारत सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शुक्रवार को अमरेज यादव के नेेतृत्व में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका मुबारकपुर का सर्वेक्षण किया। जहां सफाई से संबधित कागजातों की जानकारी लिया। वही टीम के मुल्यांकनकर्ता योगेंद्र प्रताप यादव ने अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, अवर अभियंता नीतू सिंह और कनिष्ठ सहायक सौरभ यादव, प्रिंस यादव से साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों की जानकारी के साथ-साथ फीडबैक लिया। उन्होंने सफाई कर्मियों की उपस्थिति उनके वेतन, मानदेय, कूड़ेदान लगाए जाने संबधित अभिलेखों की जानकारी लिया। इसके साथ ही टीम ने पालिका के सभी वार्डो में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। टीम प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि दो दिन बाद भारत सरकार की एक टीम यहां आएगी जो सर्वेक्षण कार्यों का सत्यापन करेंगी। सर्वेक्षण के दौरान राजन चौधरी, दीपक यादव सहित नपा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।