आजमगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को जीयो टैगिंग की समीक्षा बैठक आहुत की गई। इसमें सात ब्लाकों में जीयो टैगिंग की प्रक्रिया धीमी पाई जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सातों ब्लाकों के एडीओ पंचायत को कड़ी चेतावनी जारी कर दी। समीक्षा के दौरान ब्लाक जहानागंज, पल्हनी, बिलरियागंज, पल्हना, अजमतगढ़, मिर्जापुर और लालगंज ब्लाक में जीओ टैगिंग की प्रक्रिया अत्यंत ही धीमी पाई गई। उन्होंने इन ब्लाकों के एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि समय से लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो विभागीय और अनस्त्रत्त्ुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित है।